मुंह दिखाई मत करो, वर्ना जनता मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेगी – जानिए क्या है माजरा

    0
    697
    Congress Rajasthan

    कांग्रेस के नेता केवल जनता के लिए मुंह दिखाई करते हैं। विपक्ष में रहते हुए उन्होंने किसी ने भी सदन में कुछ नहीं बोला। न गरीब के हितों के लिए न महिलाओं के आत्म सम्मान के लिए। यह कहना है राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का। मुख्यमंत्री राजे जोधपुर संभाग की गौरव यात्रा के दौरान सुमेरपुर में आयोजित एक विशाल जनसभा में बोल रही थीं। Congress Rajasthan

    उन्होंने कहा कि झूठ और जनता में भ्रम फैलाकर कांग्रेस पहले हुकूमत पाने में कामयाब हो जाती थी, लेकिन जनता अब समझ गई है। वह जान गई है कि इनके पास काम नहीं, सिर्फ झूठी बातें हैं। राजे ने कांग्रेसियों को आगाह करते हुए चेतावनी दी कि केवल मुंह दिखाई मत करो वर्ना जनता मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेगी। Congress Rajasthan

    कांग्रेस नहीं चाहती कि भ्रष्टाचार खत्म हो और महिला सशक्त बने।

    मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि कांग्रेस के नेता कहते हैं, महिला सशक्तिकरण की भामाशाह योजना कार्ड के वे टुकडे़-टुकडे़ कर देंगे। वह लोग ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि भामाशाह योजना ने महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के साथ-साथ भ्रष्टाचार रोकने का काम भी किया है। कांग्रेस नहीं चाहती कि भ्रष्टाचार खत्म हो और महिला सशक्त बने।

    Read More: हम मिलकर लिखेंगे राजस्थान के विकास का सुनहरा अध्याय: मुख्यमंत्री

    इसलिए वो भामाशाह योजना को बंद करना चाहती है पर उनके सपने पूरे नहीं होने वाले। वह खुद एक महिला मुख्यमंत्री है इसलिए आज भामाशाह योजना के माध्यम से हर घर की मुखिया भी महिला ही है और अपने-अपने घर की मुख्यमंत्री है। Congress Rajasthan

    भाजपा सरकार ने दिल से गरीबी हटाने का प्रयास किया

    मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबी हटाओ का नारा तो नहीं दिया, लेकिन गरीबी हटाने का दिल से प्रयास किया। गरीबों को सशक्त किया। महिलाओं को सशक्त बनाया। राजश्री योजना के माध्यम से बालिका के जन्म से लेकर 12वीं कक्षा पास करने तक 50 हजार रूपये देने की व्यवस्था की। साइकिल, स्कूटी, लेपटॉप व वाउचर योजना के माध्यम से उसे शिक्षा के लिए प्रेरित किया। Congress Rajasthan

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here