सचिन को न राजस्थान की संस्कृति का पता और न संस्कारों का… जानिए किसने लगाया पायलट पर यह आरोप

0
2411
Allegation on Sachin Pilot

‘कांग्रेस के नए-नए नेता सचिन पायलट को न राजस्थान की संस्कृति का पता है, न ही यहां के संस्कारों का पता और न ही यहां की प्रथा का। वह राजनीति में अभी नया है और एक बच्चे के समान है।’ कांग्रेस के राजस्थान अध्यक्ष सचिन पायलट के बारे में यह सब बाते कही है मुख्यमंत्री वसुन्धर राजे ने। राजे ने पायलट पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले राजस्थान को समझ तो लो फिर उसके बाद हमसे सवाल करो। उन्होंने राजस्थान गौरव यात्रा के दौरान जोधपुर संभाग के द्वितीय चरण में हुई एक आम सभा में यह बाते कही। Allegation on Sachin Pilot

पीपाड़ सिटी में पथराव की घटना पर बरसी राजे Allegation on Sachin Pilot

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि पीपाड़ सिटी में पथराव की घटना एक साजिश थी जिसे टीवी और वीडियो फुटेज के माध्यम से सब ने देखा है। इसके बावजूद कांग्रेस कह रही है कि यह उसने नहीं किया। राजस्थान में सबको प्यार करते हुए, सबको साथ लेकर चलते हुए, राम-राम सा और खम्मा घणी बोलते हुए आगे बढ़ने की परम्परा रही है,

Read More: हमने 5 साल में किसानों का कर्जा माफ किया, जो कांग्रेस 50 साल में नहीं कर सकी: मुख्यमंत्री

लेकिन इन्होंने इस परम्परा को तोड़ने का काम किया है।  मुझे प्रदेश की जनता ने साढे़ 7 करोड़ लोगों की सेवा के लिए चुना है। इसलिए कांग्रेस ने मेरा नहीं प्रदेश के साढे़ 7 करोड़ लोगों सहित हर महिला का अपमान करने का प्रयास किया है। Allegation on Sachin Pilot

कांग्रेस के नेताओं ने केवल खुद को सशक्त किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस आजादी के बाद से लेकर अब तक गरीबी हटाने का नारा देती आई, पर कांग्रेस ने गरीबी दूर नहीं की। देश को सशक्त बनाने की बजाय इन्होंने खुद को सशक्त किया। अशोक गहलोत को आड़े हाथ लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री विपक्ष में रहते हुए विधानसभा में एक शब्द नहीं बोले। Allegation on Sachin Pilot

एक बार भी जनता की आवाज नहीं बने और आज हमसे सवाल कर रहे हैं। जब इनकी सरकार थी तब भी इन्होंने कोई काम नहीं किया। पैसों का रोना रोते रहे। कहते रहे विकास कैसे करें, हमारे पास पैसा नहीं है। यह कहकर इन्होंने राजस्थान के गौरव का अपमान किया और आज हम से सवाल पूछते हैं। Allegation on Sachin Pilot

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here