अक्षरधाम जैसा बनेगा राजस्थान का प्रसिद्ध तीर्थराज पुष्कर

0
1449
On the second day of her visit to Ajmer, chief minister Vasundhara Raje reached Pushkar for ‘CM Jan Samwad’ program while holding dialogues with the representations of various castes and heard their grievances and issues.

राजस्थान सरकार करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र तीर्थराज पुष्कर को अक्षरधाम मंदिर जैसा भव्य और सुविधायुक्त बनाने जा रही है। दुनिया के एकमात्र ब्रह्मा मंदिर का देशी-विदेशी पर्यटकों को जल्द ही नया स्वरूप देखने को मिलेगा। सरकार की पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना के अनुरूप विश्व प्रसिद्ध ब्रह्मा मंदिर, पुष्कर सरोवर, गायत्री मंदिर सहित पुष्कर स्थित सभी धार्मिक आस्था के केंद्रों को संवारा जाएगा। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि राज्य सरकार विश्व प्रसिद्ध तीर्थराज पुष्कर क्षेत्र का विकास करेगी और अक्षरधाम मंदिर की तर्ज पर इसका विकास किया जाएगा। सीएम राजे अजमेर जिले के पुष्कर में ‘मुख्यमंत्री जनसंवाद‘ के तहत शुक्रवार को सर्वसमाज के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रही थी। development pushkar

उन्होंने कहा कि पुष्कर को संवारने के लिए 24 करोड़ रूपए के प्रोजेक्ट्स पर काम किया जा रहा है। पवित्र पुष्कर सरोवर के घाटों का सौंदर्यकरण और गंदे पानी की समस्या को दूर करने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। यहां करीब 11 बीघा जमीन पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं को पंचतत्व एवं चार वेद नवग्रह की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा यहां सुंदर उद्यान, फव्वारे, अध्ययन केंद्र और अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। ब्रह्मा मंदिर के लिए दूसरे नवीन प्रवेश द्वार के साथ-साथ गौशाला, संतशाला, संत निवास, ओपन थिएटर के अलावा चित्र प्रदर्शनी दीर्घा भी तैयार कराई जाएंगी जिसमें पुष्कर के महत्व को दर्शाया जाएगा। development pushkar

Pushkar-Lake
Vasundhara Raje Government is committed to develop Pushkar on the lines of the Akshardham Temple

राजे ने क्षेत्र में समस्याएं सुन लोगों से सुझाव लिए

मुख्यमंत्री राजे ने पूरे दिन पुष्कर क्षेत्र के विभिन्न समाजों के लोगों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनसे सुझाव भी लिए। सीएम ने कहा कि पुष्कर आने श्रद्धालुओं को संतुष्टि के साथ एक अलग एहसास होना चाहिए। सरकार इ​स दिशा में काम कर रही है। लेकिन इसके लिए यहां के लोगों को भी सरकार का सहयोग करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि जब तक 36 कौमों और सभी धर्मों का विकास नहीं होगा तब तक प्रदेश आगे नहीं बढ़ सकता। development pushkar

दलितों की तरक्की से राजस्थान की तस्वीर बदलेगी

सीएम राजे ने कहा कि दलित समाज ने हमेशा देश का मान बढ़ाया है। दलित समाज हमारे परिवार का अभिन्न अंग है। देश के अनेक उच्च पदों पर दलित समाज के लोग पदस्थापित हैं जो समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि सभी कोमों के साथ दलितों की तरक्की से प्रदेश की तस्वीर बदलेगी। इस सोच के आधार पर ही सरकार काम कर रही है। वर्तमान सरकार बाबा साहेब अंबेडकर के सपनों को पूरा करते हुए निरंतर दलितों के उत्थान का काम कर रही है। development pushkar

Pushkar_Lake_Sunset
Beautiful Sunset at the Pushkar Lake
PC: Wikimedia

प्रदेश के 7 करोड़ लोग ही मेरा परिवार

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि प्रदेश के सभी 7 करोड़ से अधिक लोगों को मैंने अपना परिवार जैसा माना है। परिवार का मुखिया होने के नाते परिवार के सभी सदस्यों से सीधा संपर्क कर उनकी समस्याएं जानना और उनको दूर करना मेरा कर्तव्य है। जिले की श्रीनगर पंचायत समिति के अरड़का गांव के लोगों ने जब मुख्यमंत्री राजे को बताया कि उनके गांव में पानी की बड़ी समस्या है और बीसलपुर बांध का पानी भी यहां नहीं आता है। यह सुनकर सीएम राजे ने 80 लाख रुपए की लागत से पानी की टंकी बनाने के तुरंत निर्देश दिए। development pushkar

धार्मिक दृष्टि से अहम पुष्कर में हुई थी सृष्टि की रचना

पौराणिक कथाओं के अनुसार जगत पिता ब्रह्मा ने पुष्कर क्षेत्र में सृष्टि की रचना की थी। समुद्र मंथन के बाद कलश से गिरी वस्तुओं में से तीन पुष्प यहां गिरे थे। इनके नाम से बूढ़ा पुष्कर, मध्य पुष्कर और मौजूदा नया पुष्कर है। development pushkar

पर्यटन की ऩजर से खास है पुष्कर

पुष्कर में सालभर बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं। तीर्थराज पुष्कर की आवो-हवा का जादू कुछ ऐसा है कि यहां एक बार आने वाला पर्यटक बार-बार आना चाहता है। यहां प्रमुख रूप से ब्रह्मा मंदिर, पवित्र पुष्कर सरोवर, गायत्री मंदिर आदि पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं। पुष्कर में साल भर तक पर्यटकों की आवाजाही लगी रहती है। बता दें कि पुष्कर में प्रतिवर्ष कार्तिक एकादशी से पूर्णिमा तक प्रसिद्ध धार्मिक और पशु मेला लगता है। खासतौर पर मेले के समय आने वाले पर्यटकों की संख्या कई गुना तक बढ़ जाती है। development pushk

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here