सास ने सब्जी काटने पर टोका तो कर दी हत्या, मुंह-कंधे पर चाकू से 26 वार किए

    0
    683

    जयपुर। प्रदेश की राजधानी जयपुर में एक बहू ने अपनी सास की चाकू से हत्या कर दी है। यह घटना शहर के भांकरोटा थाने क्षेत्र की है। 62 साल की मोहनी देवी ने अपनी बहु को ढंग से सब्जी काटने के लिए कहा था। इतनी सी बात विवाद में तब्दील हो गई। जिस चाकू से बहू सब्जी काट रही थी उसी से अपनी सास पर 26 वार कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं सास को तड़पती छोड़कर घर से बैग उठाकर अपने पीहर चली गई।

    पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना
    आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से मोहनी देवी को SMS अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर, बेटे ने पत्नी के खिलाफ मंगलवार को हत्या का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बीती देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि दोनों के बीच में आए दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा होता रहता था।

    हाथ-पैर समेत कंधे पर 26 वार
    भांकरोटा थानाधिकारी मुकेश चौधरी ने बताया कि सोमवार को ममता देवी और सास मोहिनी देवी (62) के बीच में सब्जी काटने को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच जमकर कहा-सुनी हुई। इस बीच गुस्से में आकर ममता ने चाकू से सास पर हमला कर दिया। चाकू से हाथ-पैर समेत कंधे पर 26 वार किए। इसके बाद वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। पड़ोस के लोग भी दोनों के बीच में कहासुनी सुनकर पहुंच गए।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here