COVID-19: सीएम गहलोत ने दिए संकेत, 14 के बाद भी जारी रहेगा लॉकडाउन

    0
    695

    जयपुर। प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन आगे बढ़या जा सकता है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लॉकडाउन को और आगे बढ़ाने के संकेत दिए हैं। सीएम गहलोत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि एकदम लॉकडाउन को नहीं खोला सकता। फिलहाल ऐसी स्थिति नहीं है। लोगों का जीवन बचाना जरूरी है। फेजवाइज लॉकडाउन खोलने के लिए 2 टास्क फोर्स बनाई गई है। टास्क फोर्स की रिपोर्ट के बाद लॉकडाउन खोलने पर फैसला होगा। 21 दिन लॉकडाउन का बहुत होता है, लेकिन जीवन बचाना जरूरी है। हम कोई खतरा मोल नहीं ले सकते।

    अचानक लॉकडाउन खुला तो मेहनत पर पानी फिर जाएगा
    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हालात अभी नाजुक हैं। अचानक लॉकडाउन खुला तो पूरी मेहनत पर पानी फिर जाएगा। केंद्र सरकार हालात के हिसाब से लॉकडाउन को प्लानिंग के साथ हटाए तो बेहतर रहेगा। सीएम गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी को फॉलो किया जा रहा है, लेकिन हर राज्य की स्थिति अलग-अलग है, वहां की जनता का व्यवहार अलग है। इसलिए राज्य सरकारों का रोल अहम हो जाता है। मेरे हिसाब से राज्य सरकारों को पहले अपने तरीके से निपटना चाहिए और उसकी रिपोर्ट केंद्र को भेजना चाहिए।


    38 जगहों पर लगा है कर्फ्यू

    सीएम गहलोत ने बताया कि पूरे राज्य में अब तक 32 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। अभी 38 जगहों पर कर्फ्यू लगा हुआ है। इस दौरान हमने बहुत तेजी से लोगों को आइसोलेट किया है। भीलवाड़ा मॉडल पर सीएम ने कहा कि यहां 7 हजार लोग अभी भी क्वारनटीन हैं।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here