भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस MLA ने अशोक गहलोत को घेरा, 7 महीने में 32 केस

    0
    682

    जयपुर। भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस एमएलए ने अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस को लेकर कांग्रेस विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने अपनी ही पार्टी की अशोक गहलोत सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं। भरत सिंह ने विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के मामले को लेकर सवाल उठाया। सिंह ने कहा कि कोरोना काल में अपराधों में तो कमी आई लेकिन भ्रष्टाचार के मामलों में कोई कमी नहीं आई है।

    अशोक गहलोत सरकार की मंशा पर उठाए सवाल
    उन्होंने पूछा कि आखिर सरकार की ऐसी क्या मजबूरी होती है कि वह भ्रष्टाचार के ट्रैक रिकॉर्ड वाले अधिकारी को ही एसपी, कलक्टर और आईजी जैसे पदों पर लगा देती है। फिर भ्रष्टाचार के केस में पकड़े जाने पर उन्हें जेल में बंद करना पड़ता है। हालांकि स्पीकर डॉ. सीपी ने विधायक भरत सिंह के इस सवाल को मूल सवाल से जुड़ा हुआ नहीं मानते हुए मंत्री से इसका जवाब नहीं दिलवाया और अगला सवाल पुकार लिया। स्पीकर ने कहा कि प्रश्नकाल स्पेसिफिक प्रश्न पूछे जाने के लिए है ना कि जनरल पॉलिसी पर डिस्कशन करने के लिए।

    7 महीने में 32 केस
    भरत सिंह कुंदनपुर ने कहा कि जिस कोटा संभाग से वे खुद और यूडीएची मंत्री आते हैं वहां बीते 7 महीनों में भ्रष्टाचार के 32 केस सामने आए है। उन्होंने कहा कि बारां, दौसा और उदयपुर में जो अधिकारी नियुक्त किए गए हैं उनके बारे में सदन में मंत्री जानकारी दे। लेकिन स्पीकर ने यह कहते हुए इस पर आपत्ति जता दी कि सवाल मूल रूप से निरीक्षक के बारे में पूछा गया है।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here