राहुल गांधी के ट्वीट के बाद कांग्रेस नेता सीपी जोशी ने मांग ली माफी

0
740
Congress Shame

राजस्थान विधानसभा चुनाव में नामांकन वापसी प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद अब चुनाव प्रचार जोरों पर है। प्रदेश में हर दिन सियासत का रंग बदलता दिख रहा है। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व केन्द्रीय मंत्री और नाथद्वारा से कांग्रेस प्रत्याशी सीपी जोशी के एक बयान ने कांग्रेस को शर्मिंदा कर दिया है। बुधवार को कांग्रेस नेता सीपी जोशी ने नाथद्वारा के सेमा गांव में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, भाजपा कांग्रेस को मुस्लिमों की पार्टी कहती है, ये लोग कौन हैं सर्टिफिकेट देने वाले। पीएम मोदी और उमा भारती की क्या जाति है किसी को पता है? Congress Shame

ये हिंदू धर्म के बारे में कैसे बात करते हैं? जोशी ने कहा कि सिर्फ ब्राह्मण ही धर्म के बारे में बोल सकता है। कांग्रेस नेता के इस विवादित बयान के बाद पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने फटकार लगाते हुए जोशी को माफी मांगने को कहा। इसके बाद जोशी को मांफी मांगनी पड़ी। Congress Shame

जोशी को अपने बयान पर खेद प्रकट करना चाहिए: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी Congress Shame

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को सुबह 10:39 बजे ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने सीपी जोशी का बयान कांग्रेस पार्टी के आदर्शों के विपरीत बताया। राहुल ने लिखा, पार्टी के नेता ऐसा कोई बयान न दें जिससे समाज के किसी भी वर्ग को दुख पहुंचे। कांग्रेस के सिद्धांतों, कार्यकर्ताओं की भावना का आदर करते हुए जोशी को अपनी गलती का अहसास जरूर होगा।

Read More: कांग्रेस नहीं चाहती कि राजस्थान में कोई महिला सीएम हो: मुख्यमंत्री राजे

उन्हें इस बयान पर खेद प्रकट करना चाहिए। वहीं इस विवादित बयान पर कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, जोशी के कहने का भाव कुछ भी हो सकता है। इस वीडियो से भाजपा को अनावश्यक विवाद करने का मौका मिल गया।

राहुल की फटकार और सीपी जोशी के दो ट्वीट Congress Shame

पहला ट्वीट: गुरुवार रात 11: 08 बजे। जोशी ने बयान से पलटते हुए कहा, भाजपा ने बयान को तोड़मरोड़ कर उपयोग किया है। मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।

सीपी जोशी जहां पहले ट्वीट में गरम थे, वहीं राहुल के ट्वीट के बाद बिल्कुल नरम पड़ गए, और माफी मांग ली।

दूसरा ट्वीट: शुक्रवार सुबह 11: 09 बजे। दूसरा ट्वीट करते हुए जोशी ने लिखा, कांग्रेस के सिद्धांतों एवं कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए मेरे कथन से समाज के किसी वर्ग को ठेस पहुंची हो तो मैं उसके लिए खेद प्रकट करता हूं।

ट्विटर पर 45 हजार से ज्यादा बार री-ट्वीट हुआ #congressshame

कांग्रेस नेता सीपी जोशी का बयान ट्विटर पर हैशटैग शेम कांग्रेस शेम से ट्रोल होने लगा। कुछ घंटे में ही जोशी का बयान ट्विटर पर नंबर वन पर ट्रेंड करने लगा। शाम तक इसे 45 हजार से ज्यादा बार रीट्वीट किया गया। इधर, कांग्रेस नेता जोशी के खिलाफ भाजपा ने निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज करवा दी है। भाजपा चुनाव प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नाहर सिंह माहेश्वरी ने बताया कि जोशी के बयान से समाज में वैमनस्यता फैलने का डर है। इसलिए भाजपा ने चुनाव आयोग से सीपी जोशी पर कठोर कार्यवाही करने की मांग की है।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here