मुख्यमंत्री भरतपुर पहुंची, पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए सहायता के चेक बांटे

0
1419
CM Raje in Bharatpur

दो दिन पहले आए तेज आंधी-तूफान की प्रदेश में काफी जनहानि हुई है। भरतपुर, धौलपुर और अलवर में नुकसाल अधिक बताया जा रहा है। इस अंधड़ में प्रदेशभर में 19 से अधिक लोगों की जान गई है। CM Raje in Bharatpur

ऐसे में पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताने के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे भरतपुर के डीग के जनुथर गांव में पहुंची और वहां पीड़ितों के घर जाकर उन्हें 4—4 लाख रूपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। CM Raje in Bharatpur

गांव में मुख्यमंत्री राजे के पहुंचने की खबर पहले ही पहुंच चुकी थी। मुख्यमंत्री को देखने के लिए गांव के चौराहे पर खड़ी गांव की महिलाएं।

हैलीपैड पर उतरने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री राजे ने रिपोर्ट के जरिए नुकसान का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री राजे को देखने के लिए वहां पर आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मुख्यमंत्री ने उन्हें अनदेखा नहीं किया और उनके करीब जाकर उनसे नुकसान और व्यवस्था की जानकारी ली।

इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे डीग के जनुथर गांव में पहुंची और पीड़ित परिवारों के घर पहुंच उन्हें इस कठिन समय में साहस बनाए रखने को कहा। इस दौरान मुख्यमंत्री भावुक दिखीं।

गांव में कुछ घर ऐसे भी हैं जो अंधड़ में आगजनी की भेंट चढ़ गए थे। मुख्यमंत्री ने ऐसे आहत परिवार, जिनके सिर पर छत का आसरा जलकर राख हो गया है, 95 हजार रूपए और उनके राशन—पानी के लिए 3800—3800 रूपए सहायता राशि देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री राजे ने मृतक आश्रितों को ढांढ़स बंधाते बंधाया और काफी देर तक भावुक परिवारों के साथ उनका दुख सांझा किया। साथ ही मृतक की तस्वीर पर पुष्प चढ़ा श्रद्धांजली अर्पित की।

यहां दो घर ऐसे भी थे जिनके घरों में कुछ दिनों में शादी होनी थी। उन दोनों परिवारों को मुख्यमंत्री ने 55-55 हजार रूपए देने की घोषणा की ता​कि उन्हें आर्थिक मदद मिल सके। साथ ही आसपास के लोगों से परिवार को यथा संभव सहायता की अपील की।

मुख्यमंत्री राजे ने अन्य ग्रामीणों के बीच बैठकर गांव की समस्या और हालातों पर भी चर्चा की और समस्या को शीध्र नियंत्रण में करने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने खुद पैदल ही पीड़ित व आहत परिवारों के घर का सफर तय किया और गांव के 30 परिवारों को सहायता के चेक बांटे।

गांव के हालातों का जायजा लेकर बेहद भावुक दिखी मुख्यमंत्री राजे ने अपनी ओर से 5 लाख रूपए की सहायता राशि देने की भी घोषणा की है। 

मुख्यमंत्री शोक संतृप्त परिवारों के घर पहुंची और परिवारों को इस मुश्किल घड़ी में साहस व धैर्य रखने को कहा। साथ ही भगवान से पीड़ित परिवारों को हिम्मत देने की प्रार्थना की।

गांव में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रभावित जिलों के नुकसान का आंकलन कर प्रभावितों को तत्काल राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।

Read More: मुख्यमंत्री के तीन दिवसीय नागौर दौरे के अंतिम दिन मकराना और लाडनूं को मिलीं कई सौगातें..


इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के साथ चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाएं व जिला प्रभारी मंत्री कालीचरण सर्राफ भी मौजूद रहे। उन्होंने संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की। CM Raje in Bharatpur

 

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here