मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तबियत खराब, एसएमएस में एंज्योप्लास्टी

    0
    301

    जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की शुक्रवार को तबियत खराब हो गई है। सुबह उन्हें सीने में दर्द की शिकायत महसूस हुई और बैचेनी लगी। इसके बाद उनको जांच के लिए पहले सी-स्कीम स्थित डायग्नोस्टिक सेंटर में जांच के लिए ले जाया गया। इसके बाद वे एसएसएस अस्पताल गए और वहां पर गहलोत ने कार्डिक और अन्य जांचे कराई। बाद में गहलोत की एंज्योप्लास्टी कराई गई।

    चिकित्सको ने दी आराम की सलाह
    मुख्यमंत्री गहलोत के साथ चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा भी उनके साथ है। गहलोत के एक आर्टरी में 90 प्रतिशत ब्लाकेज बताया जा रहा है। गहलोत की तबियत खराब होने की खबर सामने आई, नेताओं ने उनके कुशलक्षेम की कामना की। गहलोत ने भी शुभचिंतकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे ठीक है और वापस लौटेंगे। चिकित्सकों ने गहलोत को आराम करने की सलाह दी है।

    गहलोत ने दी अपने स्वास्थ्य के बारे में दी जानकारी
    अशोक गहलोत ने ट्विटर पर अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, कोविड के बाद मुझे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो रही थीं और कल से मेरे सीने में तेज दर्द हो रहा था। अभी एसएमएस अस्पताल में अपना सीटी एनजीओ करवाया है।एंजियोप्लास्टी की जाएगी। मुझे खुशी है कि मैं इसे एसएमएस अस्पताल में करवा रहा हूं। मैं ठीक हूं और जल्द ही वापस आऊंगा। आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं मेरे साथ हैं।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here