बाल दिवस आज, गूगल ने डूडल बनाकर बच्चों को दी बधाई

    0
    888
    children day

    आज बच्चों का पर्व बाल दिवस है। आज ही देश के पहले प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस एवं 129वीं जयंती भी है। बच्चे प्यार ने उन्हें चाचा नेहरू कह कर पुकारा करते थे। उन्हें भी बच्चों से खासा लगाव रहा इसलिए उनके जन्मदिवस को ‘बाल दिवस’ के रुप में बच्चों को ही समर्पित ​कर दिया जो भारत का एक राष्ट्रीय त्योहार है। इस खास दिन पर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस खास मौके पर गूगल ने डूडल बनाकर बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी है। children day

    बाल दिवस के पीछे भी एक अलग कहानी कही जाती है। संयुक्त राष्ट्र ने 1954 में 20 नवम्बर को बाल दिवस के तौर पर मनाने का ऐलान किया था। यही वजह है कि आज भी कई देशों में बाल दिवस 20 नवम्बर को ही मनाया जाता है। 1964 से पहले तक भारत में भी इसी तिथि को बाल दिवस सेलिब्रेट किया जाता रहा लेकिन 27 मई, 1964 को प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद सर्वसहमति से ये फैसला लिया गया कि जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन यानी 14 नवम्बर को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाए। कई देश ऐसे भी हैं जो 1 जून को बाल दिवस मनाते हैं। children day

    Read More: अपनो को अपनो से जोड़ा राजस्थान सरकार की भामाशाह डिजिटल परिवार योजना ने

    प्रदेश सहित देशभर में बाल दिवस खास तौर पर स्कूलों में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यहां बच्चों को फिल्म दिखाने से लेकर पार्टी, सैर-सपाटा और गिफ्ट तक बांटे जाते हैं। बच्चों के लिए ड्रामा और प्रश्नोतरी कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं। children day

    बाल दिवस पर गूगल ने भी बच्चों को बधाई दी है। गूगल ने अपने डूडल पर लोक लुभावन नजारा पेश करते हुये काले रंग के अंतरिक्ष मे ग्रह, चांद, तारे और सैटेलाइट को दिखाया है। साथ ही  धरती पर एक बच्ची को टेलिस्कोप से अंतरिक्ष को देखते हुये दिखाया गया है। बच्ची की निगाहें टेलिस्कोप के जरिए अंतरिक्ष की ओर टिकी हैं। धरती पर पेड़, पहाड़ आदि दर्शाये गयें हैं।children day

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here