सैफ अली खान ने दिया बेटे तैमूर को दिया 1.3 करोड़ का गिफ्ट, जानिए क्या दिया ऐसा

    0
    769
    Saif Ali Khan's Expensive Gift For Taimur Ali Khan

    बॉलीवुड एक्टर सैफ अली और करीना कपूर खान का बेटा तैमूर फेमस स्टार किड्स में से एक है। दो दिन पहले ही तैमूर ने अपना पहला बाल दिवस मनाया है। अब बाल दिवस है तो छोटे नवाब साहब को कोई तो गिफ्ट मिलना बनता ही है और बड़े नवाब साहब यानि सैफ अली खान ने किया भी ऐसा ही। असल में यह कोई छोटा—मोटा गिफ्ट नहीं था बल्कि पूरे 1.3 करोड़ रूपए का गिफ्ट है। लेकिन छोटे नवाब यानी तैमूर को ऐसा कौनसा ​गिफ्ट मिला, यह सब जानना चाहते हैं। हम भी ज्यादा इंतजार न कराते हुए बता ही देते हैं कि तैमूर को 1.3 करोड़ रूपए का ऐसा कौनसा गिफ्ट मिला है।

    Read More: http://rajasthantruths.com/rajasthan-stalwarts-top-5-politicians-of-rajasthan/

    असल में सैफ ने हाल ही में जीप ब्रांड की ग्रैंड चेरोकी एसआरटी लग्ज़री एसयूवी खरीदी है। इस एसयूवी की कीमत 1.3 करोड़ रूपए है। इस ब्रांड को इसी साल भारत में लॉन्च किया गया है। जब सैफ ने इस एसआरटी खरीदी तो ​मीडिया ने उनसे पूछा कि आप अपने बेटे को चिल्ड्रन्स डे पर क्या दे रहे हैं तो सैफ ने कहा कि चेरोकी एसआरटी तैमूर के लिए ही है। यही उसका चिल्ड्रन्स डे गिफ्ट है। उन्होंने यह भी बताया कि इस कार के पीछे की सीट पर एक बेबी सीट भी है जिसे उन्होंने पहले ही लगवा लिया था। वह सोच रहे हैं कि तैमूर को इसमें बिठाकर घुमाने ले जाउंगा। तैमूर को इस कार का रेड कलर पसंद आएगा।

    वैसे तो तैमूर इतने छोटे हैं कि एसआरटी तो क्या एक छोटी बैबी साइकिल भी नहीं चला सकते। इस एसयूवी की सवारी तो सैफ अली और करीना को ही करनी है लेकिन फिर भी छोटे नवाब को दिया गया यह गिफ्ट काफी चर्चा में बना हुआ है। सैफ की ली एसआरटी रेड कलर की है जो काफी शानदार और लग्ज़री कार है। केबिन में ब्राउन कलर की अपोहस्ट्री इसकी शान और बढ़ाती है।

    बात करें जीप ग्रैंड चेरोकी एसआरटी की तो यह एक एसयूवी है ​जो पेट्रोल व डीज़ल दोनों मॉडल में आती है। इसके डीज़ल मॉडल में 3.0 लीटर वी6 ईको इंजन लगा है। वहीं इसके दूसरे मॉडल में 6.4 लीटर का वी8 दमदार पेट्रोल इंजन लगा है जो 474बीएचपी का पावर जनरेट करने में सक्षम है।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here