जीजा से बदला लेने के लिए लूट ली बहन की आबरू, अश्लील वीडियो कर दिया वायरल

0
308

जयपुर। राजस्थान में बढ़ रहे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे है। सरकार और प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ अपराध कम नहीं हो रहे है। प्रदेश के भरतपुर में एक युवक ने अपनी बहन की पिटाई का बदला लेने के लिए अपने जीजा की बहन के साथ दुष्कर्म (Rape) की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने अपने साथियों से दुष्कर्म के समय वीडियो भी बनवाया और अपने जीजा को नीचा दिखाने के लिए वीडियो को रिश्तेदारों के बीच वायरल कर दिया। पीड़िता ने मथुरा गेट थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस के इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो
पीड़िता ने बताया कि उसकी बड़ी बहन की डिलीवरी हुई थी। उससे मिलने के लिए वह जनाना अस्पताल आई थी। पीड़िता के पास उसकी भाभी का फोन आया जिसने दोपहर में पीड़िता को शहर के बिजली घर चौराहे पर आने के लिए कहा। जब पीड़िता बिजली घर चौराहे पर पहुंची तो वहां पर उसे उसकी भाभी का भाई और उसकी मौसी का लड़का मिला। फिर दोनों ने पीड़िता को झूठ बोलकर बाइक पर बिठाकर एक होटल में ले गए। यहां दोनों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और अश्लील वीडियो बना लिया।

बदला लेने के लिए दुष्कर्म की वारदात
पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि उनका जीजा उनकी बहन को परेशान करता था और उसके साथ मारपीट करता था। इस वजह से बहन भी परेशान होकर अपने पीहर में ही रह रही थी। बाद में साले ने जीजा से बदला लेने के लिए और उसे नीचा दिखाने के लिए जीजा की बहन के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here