दोस्ती कर बलात्कार के मामले में फंसाकर किया ब्लैकमेल, लाखों रुपए हड़पे

0
666

जयपुर। प्रदेश के जोधपुर जिले से दोस्ती कर बलात्कार और छेड़छाड करने के आरोप फंसाने का मामले सामने आया है। ब्लैकमेलिंग कर पीड़ित से लाखों रुपए भी हड़प लिए गए। दस लाख रुपए और मांगने पर पीड़ित ने आरोपी महिला ओर उसके बेटे सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, मूलत: जालोर हाल जोधपुर निवासी एक व्यक्ति ने कोर्ट में पेश इस्तगासे के आधार पर महिला उसके पुत्र और दो अन्य के खिलाफ बलात्कार के आरोप में फंसाकर लाखों रुपए ऐंठने, रुपए न देने पर जेल भिजवाने व जान से मारने की धमकियां देने का मामला दर्ज कराया।

ब्लैकमेलिंग के बदले दस लाख रुपए मांगे
पीड़ित ने बताया कि लॉकडाउन से पहले महिला से सम्पर्क हुआ तो उसने मित्रता की। फिर उस पर मित्रवत संबंध स्थापित करने का दबाव डाला। ऐसा न करने पर बलात्कार व छेड़छाड़ के आरोप में फंसाने की धमकी देने लगी। मजबूरन वह उसके घर जाने लगा। वह रुपए ऐंठने लगी। उससे लाखों रुपए हड़पे लिए। लॉकडाउन के दौरान उसने महिला की काफी मदद की। कुछ दिन पहले रुपए देने से इनकार करने पर महिला पीड़ित के गांव गए। जहां माता-पिता को बदनाम करने की धमकियां दी। ऐसा नहीं करने की एवज में दस लाख रुपए मांग की। पैसे नहीं होने और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़ित थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवाई।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here