प्रदेश में बीजेपी सरकार के विकास आगे कांग्रेस की झूठी कहानियां कहां टिकेगी!

    0
    1679
    rajasthan

    Ajmer Alwar Bypolls

    राजस्थान में जल्द ही मांडलगढ़ विधानसभा सीट और अजमेर व अलवर लोकसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। इसके बाद 2018 में 15वीं विधानसभा के लिए चुनाव होने हैं। प्रदेश की दोनों प्रमुख पार्टी भाजपा और कांग्रेस सेमीफाइनल समझे जा रहे इस चुनाव में जीत दर्ज करना चाहेगी। ऐसे में दोनों पार्टियां चुनाव की तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इन दिनों भाजपा नेता प्रदेश में चहुंओर किए विकास कार्यों को जनता के बीच जाकर बता रहे हैं वहीं कांग्रेस नेता बीजेपी सरकार के विकास कार्यों में कमी निकालने में लगे हुए हैं। लेकिन हकीकत क्या है इस बारे में जनता बखूबी जानती है। ajmer alwar bypolls

    यह बात तो हम सब जानते हैं कि पिछले 4 साल में वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने प्रदेश में हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण योजनाएं एवं अभियान चलाएं हैं। इन योजनाओं से प्रदेश के हर वर्ग को लाभ हुआ है यह जानने के लिए हमें कहीं जाने की जरूरत नहीं है। हम अपने आस पास या अपने ही घर में देख सकते हैं। वर्तमान सरकार की योजनाओं का लाभ घर घर तक पहुंचा है। वर्तमान वसुंधरा राजे सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्य राजस्थान के इतिहास में अन्य किसी सरकार में नहीं हुए हैं। वहीं कांग्रेस सरकार अपने पिछले कार्यकाल में किए कार्यों की तुलना करने की बजाय सिर्फ वसुंधरा सरकार के विकास कार्यों में कमी गिना रही है। वर्तमान सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यों के आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश की जनता ने सरकार का किस कदर साथ निभाया है। ajmer alwar bypolls

    Read more: http://rajasthantruths.com/7th-pay-commission-rajasthan-by-diwali/

    दोनों पार्टियों के शीर्ष कमांडर्स का हाड़ौती दौरा

    सीएम वसुंधरा राजे हाल ही में सरकार आपके द्वार अभियान के तहत 3 दिवसीय बूंदी दौरे पर रहीं। राजे ने जिले में विकास कार्यों का निरीक्षण किया और जिले की जनता से मिलकर समस्याएं जानी। साथ ही संबंधित अधिकारियों को जनता की समस्या का तुरंत समाधान करने के आदेश भी दिए। मुख्यमंत्री ने अपने दौरे पर जनता की समस्याओं की सुनवाई कर तुरंत निपटरा करने के आदेश देकर प्रदेश की जनता को साफ संदेश दिया कि वे लोगों की सेवा के लिए हमेशा कितनी तत्पर रहती हैं। राजे इस बूंदी दौरे के बाद अपने गृह क्षेत्र झालावाड़ भी गईं। इसके बाद अब कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट हाड़ौती क्षेत्र में किसान न्याय यात्रा कर रहे हैं। ajmer alwar bypolls

    किसानों को सिर्फ बातूनी न्याय दिला रहे पायलट

    सचिन पायलट हाड़ौती क्षेत्र में किसान न्याय यात्रा के दौरान किसानों को न्याय दिलाने की बात कर रहे हैं। वे वर्तमान सरकार पर किसान कर्जमाफी को लेकर निशाना साधने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इसमें नाकाम साबित हो रहे हैं। क्योंकि वसुंधरा सरकार ने किसान आंदोलन समिति से किए वादे के अनुसार कर्जमाफी के लिए पहले ही कमेटी गठित कर दी है। अब जल्द ही कमेटी की रिपोर्ट के बाद केरल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र सरकार की तरह राजस्थान में भी किसानों को 50 हजार तक के कर्ज माफ कर दिए जाएंगे। ऐसे में पायलट की किसानों का कर्ज माफ करवाने की मांग लोगों के गले नहीं उतर रही है। प्रदेश की जनता को इससे साफ पता चल रहा है कि कांग्रेस सिर्फ दिखावे के लिए यह ढ़ोग कर रही है। पायलट को इसके बजाय कांग्रेस सरकार के विकास से तुलना करनी चाहिए। जिससे प्रदेश की जनता को यह पता चल सके कि पायलट की बात में कितनी सच्चाई है। और कांग्रेस ने वर्तमान सरकार के मुकाबले कितने विकास कार्य करवाएं हैं। लेकिन इसके उलट कांग्रेसी नेता सिर्फ अर्नगल बात ही करते नज़र आ रहे हैं। भाजपा सरकार को भी प्रदेश में किए विकास कार्यों को लोगों के बीच साझा करने की जरूरत है। ajmer alwar bypolls

    कांग्रेस को ऐसे ढ़ोग करना बंद करना चाहिए

    प्रदेश की जनता पिछले 4 वर्षों में हुए विकास कार्यों को अच्छे से जानती है ऐसे में कांग्रेस नेताओं का जनता के बीच जाकर यह कहना कि भाजपा सरकार में कितनी भर्तियां हुई, इतने पदों में वसुंधरा सरकार ने कटौती कर दी है, किसानों को सरकार की योजनाओं का क्या लाभ मिला है, आदि के बारे में बयानबाजी को छोड़कर यह बताना चाहिए कि उनकी सरकार ने वर्तमान सरकार के मुकाबले क्या अच्छा किया। जिससे लोगों को यह पता चल सकेगा कि कांग्रेस की बातों में कितनी सच्चाई है। इस बात को प्रदेश की जनता बखूबी जानती है कि अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली पिछली कांग्रेस सरकार ने किस तरह से अंतिम समय में भर्तियों की घोषणा की जो नियमों के मुताबिक नहीं होने के कारण कोर्ट में जाकर अटक गईं थी। कांग्रेस को आगे फायदा मिलना तभी संभव है जब अपने कार्यकाल में किए कार्यों की वर्तमान सरकार से तुलना कर जनता को सही आंकड़े बताएं। ajmer alwar bypolls

    Ajmer-Alwar-Elections
    राजस्थान में जल्द ही मांडलगढ़ विधानसभा सीट और अजमेर व अलवर लोकसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। इसके बाद 2018 में 15वीं विधानसभा के लिए चुनाव होने हैं। प्रदेश की दोनों प्रमुख पार्टी भाजपा और कांग्रेस सेमीफाइनल समझे जा रहे इस चुनाव में जीत दर्ज करना चाहेगी।

    वर्तमान सरकार के विकास कार्य

    वर्तमान वसुंधरा सरकार ने राज्य में भामाशाह योजना, कृषि कल्याण योजना, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, पशु चिकित्सा योजना, विशेष योग्यजनों के लिए योजना, युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए योजना, पालनहार योजना जैसी सैंकड़ों योजनाएं शुरू की है। जिसका फायदा प्रदेश के हर वर्ग तक पहुंचा है। वसुंधरा सरकार ने लाखों की संख्या में प्रदेश के बेरोजगारों को प्रशिक्षण मुहैया कराकर रोजगार उपलब्ध करवाया है। ऐसे में कांग्रेस सरकार के पास वर्तमान सरकार की योजनाओं से तुलना करना उचित नहीं होगा। क्योंकि कांग्रेस के पास विकास के नाम पर गिनने को ज्यादा कुछ नहीं है। आगामी उपचुनाव के नतीजे एक बार ​फिर साबित कर देंगे कि कांग्रेस सरकार की झूठी बातें जनता को सब समझ आती है। ajmer alwar bypollss

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here