विधानसभा उपचुनाव: BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, 5वें नंबर पर वसुंधरा राजे

    0
    862

    जयपुर। प्रदेश में 3 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों का ऐलान कर दिया है। सूची में 30 आला नेताओं को स्थान दिया गया, जिसमें प्रदेश भाजपा के कई नेताओं को पूरी तरजीह मिली। बीजेपी के इन स्टार प्रचारकों में पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी, केन्द्रीय मंत्री, सांसद और विधायकों को शामिल किया गया है। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को भी इस सूची में जगह दी गई है। 30 स्टार प्रचारकों की सूची में सबसे पहले पार्टी के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और सह प्रभारी भारती बेन का नाम है। उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया को रखा गया है। उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नाम पांचवें स्थान पर रखा गया है।

    बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची
    पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में तीनों केन्द्रीय मंत्रियों गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल और कैलाश चौधरी को शामिल किया गया है। इनके साथ प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, सह प्रभारी भारती बेन, प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सांसद भूपेंद्र यादव, ओम माथुर, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर और उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ शामिल हैं। इनके अलावा गुर्जर नेता किशनलाल गुर्जर, राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह गुर्जर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, विधायक वासुदेव देवनानी ,नारायण सिंह देवल, जोगेश्वर गर्ग, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, मदन दिलावर, सुशील कटारा, सांसद दीया कुमारी, किरोड़ीलाल मीणा, राजेन्द्र गहलोत, कनकमल कटारा, सीपी जोशी सुभाष बहेड़िया, राहुल कस्वां और नारायण लाल पंचारिया को तीनों उपचुनाव में प्रचार करने की जिम्मेदारी दी गई है।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here