भाजपा सांसद सांवरलाल जाट की तबियत बिगड़ी, गंभीर हालत में SMS अस्पताल में भर्ती, मुख्यमंत्री राजे पहुंची SMS

    0
    2843
    sanwar-lal-jat

    भाजपा प्रदेश मुख्यालय में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सांसद-विधायकों से संवाद कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री सांवरलाल जाट की तबीयत अचानक बिगड़ गई। हार्ट अटैक आने पर वे बेहोश होकर गिर गए। आननफानन में जाट को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया । मौके पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई जन प्रतिनिधि मौजूद है । हालांकि अब बताया जा रहा है कि डॉक्टरों की मेहनत रंग लाई है और जाट की पल्स फिर लौट आई है औऱ ब्लड प्रेशर भी धीरे-धीरे नॉर्मल हो रहा है।



    मुख्यमंत्री राजे पहुंची SMS  अस्पताल

    खुद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को मुख्यालय से बाहर आकर व्यवस्था करनी पड़ी। आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाई गई और सांसद सांवरलाल जाट को एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी एसएसएम अस्पताल पहुंची और जाट की तबीयत पर नजर रखे हुए हैं। इधर पता चला है कि जाट की तबीयत गंभीर है। वे बेहोश है। डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटे हैं।



    बैठक और अमित शाह की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई स्थगित

    सांसद सांवरलाल जाट की तबियत खराब होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ, पंचायती राज मंत्री राजेंद्र राठौड़, शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनीनी अस्पताल में ही मौजूद है। जाट की तबियत खराब होने के बाद शाह द्वारा ली जा रही बैठक को कुछ देर के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसके अलावा 2:30 बजे शाह प्रेस को संबोधित करने वाले थे लेकिन इस हादसे के बाद शाह की प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी स्थगित कर दिया है।



    काफी समय से बीमार थे सांवरलाल जाट

    सांवरलाल जाट पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। सांसद पुर्व में केंद्रीय मंत्री रह चुके है। जाट को किडनी से संबंधित बीमारी है जिसके चलते वे कई बाद गंभीर रूप से बीमार हो चुके थे। कहा जा रहा है कि सांवर लाल जाट अपनी तबियत का ध्यान नही रखते थे जिसके चलते आज उन्हे हार्ट अटैक आया था। बैठक में आर्ट अटैक आने के बाद पूरे मंत्रि परिषद और पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया था। कहा जा रहा है कि खुद अमित शाह सांवरलाल जाट से मिलने के जा सकते है।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here