कैबिनेट मंत्री भंवरलाल मेघवाल की हालत नाजुक, ब्रेन स्ट्रोक के बाद कराया था भर्ती

    0
    643

    जयपुर। राजस्थान के समाज कल्याण मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल की बुधवार देर रात अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिटी स्कैन जांच में मेघवाल के ब्रेन स्ट्रोक पाया गया है। चिकित्सकों ने मेघवाल की स्थिति स्थिर बताई है। मेघवाल की हालत को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। मास्टर भंवरलाल मेघवाल को ब्रेन हेमरेज के बाद उनके शरीर का दाहिना हिस्सा पैरालिसिस हुआ है। डिप्टी सीएम सचिन पायलट, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा और परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास उनकी कुशलक्षेम पूछने के लिए अस्पताल पहुंचे। जानकारी के अनुसार मंत्री मेघवाल को बुधवार शाम को चक्कर और उल्टी की शिकायत हुई थी। इस पर उन्हें साकेत हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने तत्काल उन्हें एसएमएस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

    डॉक्टर्स की टीम कर रही है लगातार जांच और देखरेख
    एसएमएस अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मंत्री भंवरलाल को ब्रेन स्ट्रोक हुआ है, जिसके बाद उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई थी। अभी वे चिकित्सकों की देखरेख में हैं। साथ ही उनकी लगातार जांचे की जा रही है। अस्पताल के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जांचों के बाद उनके पैरालाइसिस की संभावना भी व्यक्त की जा रही है। लेकिन चिकित्सकों की मॉनिटरिंग में उनका खयाल रखा जा रहा है।

    कोरोना की रिपोर्ट नेगेटिव आई
    प्रोटोकॉल के अनुसार मेघवाल की कोरोना जांच भी की गई। कोरोना जांच की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। चिकित्सकों ने मेघवाल की स्थिति स्थिर बताई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चिकित्सकों से मेघवाल के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने मेघवाल के इलाज के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। वहीं डिप्टी सीएम सचिन पायलट, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा और परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास भी देर रात अस्पताल पहुचे और मेघवाल की कुशलक्षेम पूछी। मंत्री मेघवाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। वे चूरू जिले की सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र का विधानसभा में प्रतिनिधित्व करते हैं।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here