राजस्थान पर्यटन में जोधपुर का अलग स्थान, हैरिटेज लुक के साथ करें जोधपुर का सौंदर्यकरण: मुख्यमंत्री

0
984

राजस्थान अपनी संस्कृती और एतिहासिक पहचाने के लिए देश विदेश में पहचाना जाता हैं। राजस्थान देश का सबसे बेहत पर्यटक डेस्टिनेशन हैं। जयपुर, उदयपुर, जोधपुर में हर साल देश विदेश के लाखों पर्यटक निहारने आते हैं। पर्यटन राजस्थान का हिस्सा हैं, यहां के जीवन शैली का आधार हैं। इसलिए ट्युरिज्म का विकास राजस्थान के विकास में महत्वपूर्ण हैं। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का प्रयास है कि राजस्थान में पर्यटन को कैसे बढ़ावा दिया जाए। मुख्यमंत्री राजे ने राजस्थान ट्युरिज्म विभाग के साथ मिलकर कई कार्यकर्म व योजनाओं के पर्यटकों को आकर्षिक करने का कार्य किया हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री राजे ने जोधपुर को हैरिटेज सिटी बनाने पर जोर दिया हैं।

हैरिटेज लुक बरकरार रख करे सौंदर्यकरण

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दो दिन के जोधपुर दौरे पर रही। इस दौरान मुख्यमंत्री राजे ने जोधपुर के हैरिटेज लुक को बरकरार रखतर इसका सौन्दर्यकरण करने का फैसला लिया । मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि जोधपुर ऐतिहासिक और सुन्दर शहर है। यहां का हैरिटेज बरकरार रखते हुए इसका विकास और सौन्दर्यकरण करवाया जाए।

जोधपुर शहर के विकास और सौन्दर्यकरण को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

जोधपुर को लेकर मुख्यमंत्री राजे हमेशा से ही उत्साहित रही हैं। राजस्थान का दूसरा महानगर जोधपुर के सौंदर्यकरण के मुख्यमंत्री राजे प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने करीब पांच घंटे तक जोधपुर शहर के विकास और सौन्दर्यकरण को लेकर संबंधित विभागों तथा एजेन्सियों से गहन चर्चा की और निर्देश दिए। इस दौरान राजे ने जोधपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम एवं जोधपुर आईआईटी के प्रजेंटेशन भी देखे।

शहर के पार्कों की सुधरे हालत, जलवायु के अनुकूल लगे पौधे

मुख्यमंत्री ने कहा कि जोधपुर का विकास इस तरह से हो कि यहां का ऐतिहासिक स्वरूप यथावत रहे। यहां के विभिन्न सर्किलों को सुन्दर और सुगम बनाया जाए। उन्होंने जोधपुर के पार्को के विकास पर विशेष जोर देते हुए कहा कि इनमें लगाए जाने वाले पौधे यहां की जलवायु के अनुकूल हों। इसके लिए उन्होंने विभिन्न स्थानों पर डवलप किए गए उद्यानों को जाकर देखने के भी निर्देश दिए।

बस क्यू शेल्टरों के निर्माण में भी सिटी के हैरिटेज लुक के रखें ध्यान

राजे ने कहा कि बस क्यू शेल्टर निर्माण में भी सिटी के हैरिटेज का ध्यान रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि विकास के सभी काम समय सीमा में पूरे हों। उन्होंने कहा कि स्वच्छता व विकास के लिए गम्भीरता के साथ काम करें। उन्होने कहा कि जनता जल योजना में किए जा रहे कार्यों को समय पर पूरा करवाने की हिदायत दी। विभिन्न जलप्रदाय योजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जल योजनाएं आम जनता की जरूरत से जुड़ी हुई हैं इनको निर्धारित समय पर पूरा किया जाए ताकि लोगों को किसी प्रकार की तकलीफ ना हो। मुख्यमंत्री ने जोधपुर डिस्कॉम में मुख्यमंत्री विद्युत सुधार अभियान, बिजली छीजत कम करने, विभिन्न फीडर्स सुधार व अन्य परियोजनाओं के लिए निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री राजे ने विधायक कोष से किए जाने वाले विकास कार्यों, सांसद विकास कार्यों, प्रधानमंत्री आवास योजना की भी जानकारी ली। उन्होंने ओडीएफ, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना के दूसरे चरण के संबंध में भी निर्देश दिए। जोधपुर में गणतंत्र दिवस के आयोजन से पूर्व शहर की स्वच्छता व सौन्दर्यकरण के कार्य को पूरे करने की स्पष्ट हिदायत दी। उन्होंने सीवरेज व वाटर लोगिंग, डोर टू डोर कलेक्शन योजना की समीक्षा की।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here