बाड़मेर: प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के भाषण के 5 मुख्य बिंदु

0
3776
barmer refinery benefits

16 जनवरी, 2018 का दिन राजस्थान के इतिहास के लिए स्वर्णिम हो गया है। प्रदेश की हितैषी और यशस्वी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने अथक प्रयासों से राजस्थान के लोगों का रिफाइनरी का सपना पूरा कर दिखाया है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों द्वारा बाड़मेर जिले स्थित पचपदरा रिफाइनरी का कार्य शुभारंभ हुआ। यह मुख्यमंत्री राजे की 10 से ज्यादा वर्षों की मेहनत का नतीजा है। राजे ने प्रदेश के लोगों के हित में रिफाइनरी का सपना हकीकत कर देश—दुनिया को दिखा दिया है कि वे अपने राज्य के हरसंभव विकास के लिए बेहद सजग रहती है। बाड़मेर रिफाइनरी के कार्य शुभारंभ के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री राजे ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। आइये जानते हैं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के भाषण के 5 मुख्य बिंदु…

  1. 2022 में देश को ऊर्जा देना शुरू कर देगी बाड़मेर रिफाइनरी

    barmer refinery benefits

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि, देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर यानी 2022 में बाड़मेर रिफाइनरी देश को ऊर्जा देना शुरू कर देगी। रिफाइनरी देश की ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करेगी। उन्होंने कहा कि देश जब 2022 में आजादी के 75 साल मनाता होगा, यहां से देश को ऊर्जा मिलना शुरू हो जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि हम 2022 में देश की आजादी के जो सपने आजादी के दिवानों ने देखे थे वैसा हिंदुस्तान बनाकर उनके चरणों में समर्पित कर देंगे। उन्होंने कहा कि ये समय संकल्प से सिद्धि का समय है।

  1. पत्थर जड़कर लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता

    barmer refinery benefits

पीएम मोदी ने कहा कि, पत्थर जड़कर देश के लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा, आने वाले दिनों में कोई भी सरकार हो, या कोई भी नेता हो, जब पत्थर जड़ेगा तो लोग पूछेंगे पत्थर तो जड़ दिया कार्य आरंभ की डेट बताओ। मोदी ने कहा कि जब कार्य आरंभ होता है तो सामान्य मानवी यानी आमजनता को विश्वास होता है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि मुझे इस बाड़मेर रिफाइनरी के कार्य शुभारंभ का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने इस दौरान बाड़मेर के महानायकों, भूतपूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत, हाइफा के हीरो मेजर दलपत ​सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह को भी याद किया।

Read More: कांग्रेस नहीं बल्कि राहुल गांधी के लिए असली सिरदर्द बन गए हैं गहलोत

  1. रेलवे की 1500 योजनाओं और वन रैंक—वन पैंशन पर कांग्रेस के कारनामों का खुलासा barmer refinery benefits

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस सरकार के कारनामों का सच जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि, जब रेलेवे बजट पहली बार देखा तो पता लगा कि कांग्रेस ने 1500 ऐसी योजनाओं के पत्थर लगा दिए, जिनका बजट में कहीं प्रावधान ही नहीं था। कांग्रेस की 1500 रेल योजनाएं कागजों में फसी पड़ी है। उन्होंने कहा कि ​कांग्रेस सिर्फ बड़ी—बड़ी बात करना जानती है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने देश के वीर फौजियों से भी झूठे वादे किए। कांग्रेस ने उन्हें ओआरओपी के नाम पर बरगलाया। उन्होंने कहा हमें ओआरओपी के कागज इकठ्ठा करने में डेढ़ साल का समय लगा। कांग्रेस ने चुनाव को देखते हुए आनन—फानन में ओरआरओपी के नाम पर 500 करोड़ कागजों में जारी कर चलती बनी। उन्होंने प्रश्न उठाते हुए कहा कि, क्या कांग्रेस के ओरआरओपी वायदों में ईमानदारी थी? हमारी सरकार ने 12,000 करोड़ रुपये ओआरओपी में देने का फैसला करते हुए फौजियों को वादें के अनुसार वन रैंक—वन पैंशन लागू की। मोदी ने कहा कि जिसमें से 10,700 करोड़ रुपये अब तक चार किश्तों में दिए जा चुके हैं।

  1. वसुंधरा जी प्रदेश हित के लिए अपने बातें मनवाने वाली मुख्यमंत्री

    barmer refinery benefits

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा, वसुंधरा जी में राजपरिवार के तो संस्कार है ही, लेकिन राजस्थान का पानी पीने के कारण मारवाड़ी वाले संस्कार भी हैं, जिसके कारण उन्होंने भारत सरकार को जितना चूस करती है चूसने का प्रयास किया है। उनका मतलब था कि प्रोजेक्ट को राजे ने बेहद फायदे का सौदा बनाते हुए राजस्थान सरकार के करीब 40 हजार करोड़ रुपये बचा लिए हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट से भारत सरकार को घाटा है लेकिन राजे जी की राजस्थान विकास को लेकर ​जिद से यह संभव हो सका है। उन्होंने भारत सरकार को बताया कि योजनाएं कैसे बनाई जाए इसके लिए प्रेरित किया। और अधूरे लटके हुए प्रोजेक्ट को केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के साथ मिलकर संभव कर दिखाया। उसके लिए उन्हें बहुत—बहुत धन्यावाद। barmer refinery benefits

  1. प्रदेश के युवाओं को रिफाइनरी में रोजगार मिले इसके लिए पेट्रोकेमिकल शिक्षा शुरू होगी barmer refinery benefits

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने भाषण में कहा कि, हम सपना नहीं दिखाते हैं। हम सपने को हकीकत में बदलने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि इस रिफाइनरी का उद्घाटन हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी ही 2022 में करेंगे। सीएम राजे ने कहा कि रिफाइनरी कम पेट्रो​केमिकल सेंटर पर प्रदेश के बच्चों को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही सिर्फ हमारे बच्चों को ही रिफाइनरी में रोजगार मिले इसके लिए जोधपुर पोलिटेक्निक कॉलेज में पेट्रोकेमिकल​ शिक्षा शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि, जैसलमेर—बाड़मेर के गांवों को हम मीठा पानी उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि, हम जैसलमेर को भी बाड़मेर से रेल द्वारा जोड़ने का प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश ही नहीं, प्रदेश में भी विकास का परिचम लहरेगा और प्रदेश की जनता के सहयोग से हम यह करके दिखाएंगे। barmer refinery benefits

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here