ओपिनियन पोल: उत्तर प्रदेश, पंजाब, और उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में बीजेपी आगे, जाने कब कहां होंगे चुनाव

0
1121

चुनाव आयोग ने बुधवार को उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण साबित होने जा रहे विधानसभा चुनाव दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के लिए ही नहीं विपक्ष के लिए भी अग्निपरीक्षा साबित होंगे। पूरे देश की निगाहें इन विधानसभा चुनावों पर टिकी हैं। इस बीच राजनितिक रुप से महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में हुए ओपिनियन पोल बीजेपी के लिए राहत की खबर लेकर आई है।

एबीपी न्यूज-लोकनीति और ,सीएसडीएस की तरफ से तीनों राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में कराए गए सर्वे में अन्य सभी पार्टियों के मुकाबले काफी आगे है। उत्तराखंड में बीजेपी को जहां स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है, तो वहीं पंजाब में अकाली दल-बीजेपी गठबंधन बहुमत के करीब नजर आता है। हालांकि उत्तर प्रदेश में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है, लेकिन यहां भी बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती नजर आ रही है।

यह ओपिनियन पोल 5 से 12 दिसंबर के बीच तीनों राज्यों में कराया गया था। इस ओपिनियन पोल में उत्तराखंड के 1697 वोटर, पंजाब के 3093 वोटर और उत्तर प्रदेश के 5,932 वोटर शामिल थे।

उत्तरप्रदेश में भाजपा बन रही हैं सबसे बड़ी पार्टी

उत्तर प्रदेश में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर नहीं आ रहा है। सत्ताधारी पार्टी सपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती नजर आ रही है। सपा को 141 से 151 सीटें मिलने की उम्मीद हैं। हालांकि पार्टी में चल रही आतंरिक कलह अगर जल्द न सुलझी तो पार्टी को इसका खमियाजा भुगतना पड़ेगा। बीजेपी को अभी राज्य में 129 से 139 सीटें मिलती नजर आ रही हैं, लेकिन अगर सपा पार्टी टूटती है तो अखिलेश खेमा महज 82 से 92 सीटों पर सिमट सकता है। इस टूट का सीधा फायदा बीजेपी को मिलेगा और बीजेपी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।

बसपा को 93 से 103 सीटें मिलने की संभावना दिख रहीं हैं। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की लाख कोशिशों के बाबजूद कांग्रेस को महज 13 से 19 सीटें मिलती नजर आ रही है। इस ओपिनियन पोल में उत्तर प्रदेश की 65 विधानसभा क्षेत्रों के 5,932 लोग शामिल थे। हालांकि अखिलेश यादव अभी भी मुख्यमंत्री पद के लिए राज्य के लोगों की पहली पसंद हैं। राज्य के 28 फीसदी लोग अखिलेश को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं, वहीं 21 फीसदी लोगों ने मायावती को मुख्यमंत्री के रुप में पसंद किया। बीजेपी के आदित्यनाथ को महज 4 फीसदी तो मुलायम को 3 फीसदी लोगों ने पसंद किया

More News of Assembly Elections 2017

Raje Government Braces Up for 2017 Rajasthan Assembly Elections
BJP Determined to Deliver Promises Upcoming State Assembly Elections

पंजाब में लगातार तीसरी बार मिलेगा बीजेपी को बहुमत

पंजाब में अकाली दल-बीजेपी गठबंधन को लगातार तीसरी बार बहुमत मिल सकता है। ओपिनियन पोल के मुताबिक पंजाब में विधानसभा की कुल 117 सीटों में से अकाली दल-बीजेपी गठबंधन को 50 से 58 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस भी कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है। पोल के मुताबिक कांग्रेस को 41-49 सीटें मिल सकती हैं। वहीं तमाम कोशिशों के बावजूद आम आदमी पार्टी को महज 12-18 सीटें मिलती नजर आ रहीं हैं। हालांकि मुख्यमंत्री के रुप में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह लोगों की पहली पसंद बनकर उभरे हैं। राज्य के 29 प्रतिशत लोग कैप्टन अमरिंदर सिंह को तो 20 प्रतिशत लोग प्रकाश सिंह बादल को मुख्यमंत्री के रुप में देखना चाहते हैं। वहीं भगवंत मान को सिर्फ 8 प्रतिशत लोग ही मुख्यमंत्री के रुप में देखना चाहते हैं।

उत्तराखंड में भाजपा को मिलेगी 45 सीटें

उत्तराखंड में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है। ओपिनियन पोल के मुताबिक उत्तराखंड में विधानसभा की कुल 70 सीटों में से बीजेपी को 35-43 सीटें मिल सकती हैं। वहीं राज्य की सत्तारुढ़ पार्टी कांग्रेस महज 22-30 सीटों तक सिमट सकती है। पोल के मुताबिक हरीश रावत मुख्यमंत्री के रुप में राज्य के लोगों की पहली पसंद हैं। राज्य के 19 प्रतिशत लोग हरीश रावत को तो 20 प्रतिशत लोग बीसी खंडूरी को मुख्यमंत्री के रुप में देखना चाहते हैं।

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कब-कब होंगे चुनाव

निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश समेत गोवा, उत्तराखंड, मणिपुर और पंजाब राज्य में चुनाव होने हैं।  मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने तारीखों का ऐलान किया। सभी जगहों पर चुनाव नतीजों का फैसला 11 मार्च को आ जाएगा।

 

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here