CM सलाहकार बोले- हम हैं गांधी-नेहरू परिवार के गुलाम, जब तक सांस है गुलामी करेंगे

    0
    232

    जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार संयम लोढ़ा आए दिन कुछ ना कुछ ऐया बयान देते है जिसकी वजह से चर्चा में बने रहे है। विधानसभा में मंगलवार को सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने खुद और कांग्रेस नेताओं को गांधी नेहरू परिवार का गुलाम बताया। हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार यूनिवर्सिटी संशोधन बिल पर बहस के दौरान संयम लोढ़ा ने कहा कि सदन में अभी बीजेपी के विधायक विचार व्यक्त कर रहे थे, तो यह कहा कि ये तो गांधी-नेहरू परिवार के गुलाम हैं। हां, हम हैं गुलाम। जब तक हमारे शरीर में सांस है। हम गांधी नेहरू परिवार की गुलामी करेंगे, क्योंकि इस देश का निर्माण गांधी-नेहरू परिवार ने किया है।

    गुलाम अपनी बात नहीं कह सकता : बीेजेपी
    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार संयम लोढ़ा के कहने पर उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने आपत्ति जताते हुए कहा- हे गुलामों। यह नई संस्कृति आई है। आपको बधाई हो। गुलामी के लिए। ये गुलाम हैं, आप क्या समाज में संदेश देंगे। गुलाम अपनी बात नहीं कह सकता। यह इन्होंने खुद माना है।

    सदन में गूंजा द कश्मीर फाइल्स का मामला
    कोटा में द कश्मीर फाइल्स फिल्म से कानून-व्यवस्था प्रभावित होने का हवाला देकर धारा 144 लगाने पर हंगामा हुआ। बीजेपी विधायक संदीप शर्मा ने यह मामला उठाया। उन्होंने कहा कि द कश्मीर फाइल्स को लेकर धार 144 लगाई गई है। क्या प्रशासन इतना पंगु हो गया कि मेले, त्योहार नहीं संभाल सकता? द कश्मीर फाइल्स तो पूरे देश में चल रही है, कहीं भी ऐसा नहीं किया गया। सदन में पक्ष-विपक्ष में नोकझोंक के हालात बन गए। सदन में हंगामा होने लगा।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here