अशोक गहलोत ने फिर कसा सचिन पायलट पर तंज, जानिए अब क्या कहा

    0
    258

    जयपुर। राजस्थान कांग्रेस में अभी भी खींचतान जारी है। हाल के दिनों में आलाकमान के साथ हुई बैठक और मंत्रिमंडल विस्तार के बाद लगने लगा था कि अब सब कुछ ठीक हो जाएगा। लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच कलह अब भी जारी है। अशोक गहलोत हमेशा की सचिन पायलट तंज कसते रहते है। मुख्यमंत्री पायलट पर कटाक्ष का कोई मौका नहीं छोड़ते है। कांग्रेस मैंबरशिप अभियान की धीमी रफ्तार को तेज करने के लिए मुख्यमंत्री निवास पर बुलाई गई बैठक में पार्टी के अंदरूनी हालात पर नेताओं ने जमकर सवाल उठाए। मीटिंग में सीएम अशोक गहलोत ने बैठक में एक बार फिर नाम लिए बिना सचिन पायलट पर निशाना साधा।

    सचिन का नाम लिए ​बिना अशोक गहलोत का कटाक्ष
    अशोक गहलोत ने कहा कि जो लोग मेरे पर यह आरोप लगाते हैं कि पार्टी के लिए खून-पसीना बहाकर सरकार बनाने वाले कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं होती है। जो कहते हैं, कार्यकर्ताओं की सुनवाई, उनके यहां भी नहीं होती। आरोप लगाने वाले खुद भी कार्यकर्ताओं की नहीं सुनते।

    सचिन ने दिया था ये बयान
    आपको बता दें कि सचिन ने कई बार पार्टी के लिए खून-पसीना बहाकर सरकार में लाने वाले कार्यकर्ताओं की सुनवाई करने के बयान दे चुके हैं। गहलोत ने उसी बात पर तंज कसा है। उधर, पार्टी बैठक में संगठन चुनाव के लिए सहायक चुनाव अधिकारी कांग्रेस नेता अजय कुमार टुन्ना ने सीएम और बड़े नेताओं की मौजूदगी में पार्टी कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं होने की बात कही।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here