जमीन-जायदाद के लिए दो गुटों में विवाद: महिलाओं के साथ बर्बरता, मारपीट कर गुप्तांगों में डाली मिर्ची

    0
    160

    जयपुर। राजस्थान में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ बढ़ रहे अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहे है। हाल ही में प्रदेश के कोटा संभाग से एक नया मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां 2 महिलाओं के साथ बर्बरता करके उनकी आंखों मिर्ची डाल दी गई। इतना ही नहीं एक महिला के तो गुप्तांगों में मिर्ची भी डाली गई। हालांकि पुलिस ने गुप्तांगों में मिर्ची डालने के आरोपों को नकारा है। घायल महिलाओं को कोटा मुख्यालय पर एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    2 बीघा जमीन के लिए महिलाओं के साथ दरिंदगी
    कोटा के कैथून थाना इलाके के चारणहेड़ी गांव से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार यहां 2 बीघा जमीन के विवाद में दो महिलाओं के साथ यह बर्बरता की गई है। यहां जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। चारणहेड़ी निवासी धनराज, सुमन और अन्य घायल ने बताया कि गांव में उनकी जमीन है।

    डंडों—सरिए और दांतली से हमला
    विवाद को लेकर उनका दादा के भाई के लड़कों से विवाद चल रहा है। खेत पर काम करते समय 10-12 लोग और 8-10 महिलाएं आईं। उन्होंने आते ही खेत में काम रही महिलाओं से मारपीट शुरू कर दी। धनराज ने बताया की परिवार के दबंगों ने उसकी दीदी को खेत में पटककर मारा। दीदी के आंख व गुप्तांग में लाल मिर्च फेंकी। भाभी को डंडों, सरिए और दांतली से मारा। भाभी के दोनों हाथ पर चोट लगी है। महिलाओं के कूल्हों और पैर पर चोट के गहरे निशान हैं।