भैंस ने दिया विचित्र बच्चे को जन्म, 2 मुंह, 4 आंखें और 4 सींग

0
314

जयपुर। प्रदेश के करौली जिले से एक अनोखा मामला सामने आया हैं। शहर में एक भैंस ने अनोखे बच्चे को जन्म दिया है। यह दो मुंह, 4 आंख और 4 सींग के साथ पैदा हुआ हैं यह पाडा इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। जो भी इसके बारे में सुनता है वह इसे देखने के लिए पहुंच रहा है। एक सप्ताह पहले जन्मा यह विचित्र बच्चा अभी पूरी तरह से स्वस्थ नहीं है। वह अभी अपनी मां का दूध नहीं पी सकता। ऐसे में परिवार के लोग उसे ऊपर से दूध पिलाया जा रहा है। इस विचित्र पाडे के वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया में खूब देखी जा रही है।

2 मुंह और 4 आंखों की वजह नहीं बना पा रहा संतुलन
करौली कोतवाली थाना इलाके में स्थित धनीराज सरपंच का पुरा गांव का है। यहां के रूप सिंह माली ने बताया कि उसके यहां भैंस ने करीब 6 दिन पूर्व एक पाडे को जन्म दिया है। उसके दो मुंह 4 आंख और 4 सींग हैं। बाकी पूरा शरीर सामान्य है। 2 मुंह और 4 आंख होने के कारण पाड़ा संतुलन नहीं बना पा रहा है।

पूरा परिवार जुटा है सेवा में
रूप सिंह ने बताया कि उसकी भैंस ने दूसरी बार पाडे को जन्म दिया है। एक वर्ष पूर्व भी भैंस ने एक पाडे को जन्म दिया था। एक दुर्घटना में उसकी भी मौत हो गई थी। फिलहाल भैंस के नये बच्चे को परिवार के लोग दूध खरीदकर पिलाकर रहे हैं। पाडे के अस्वस्थ होने के कारण भैंस भी दूध नहीं दे रही है। पूरा परिवार भैंस और उसके बच्चे की सेवा में लगा है।