खींचतान मिटाने जल्द गहलोत मंत्रिमंडल विस्तार, पायलट गुट के 3 विधायक बन सकते हैं मंत्री

    0
    692

    जयपुर। पंजाब में कैप्टन अमरिंदर और नवजोत सिंह सिद्धू का विवाद सुलझाने के बाद अब कांग्रेस हाईकमान की नजर राजस्थान में गहलोत वर्सेज पायलट विवाद पर आ गई है। कांग्रेस आलाकमान प्रदेश के सियासी घमासान को खत्म करने के लिए जल्द की मंत्रिमंडल विस्तार करा सकता है। सूत्रों के अनुसार, सचिन पायलट खेमे की मांगों का भी इसमें ध्यान रखा जाएगा। पायलट खेमे से तीन या इससे ज्यादा विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है।

    दोनों खेमों में करीब 40 से ज्यादा दावेदार
    राजस्थान में अभी मुख्यमंत्री के अलावा 20 मंत्री हैं। प्रदेश में कुल 30 मंत्री बन सकते हैं, इस लिहाज से 9 जगह खाली हैं। इन 9 जगहों के लिए कांग्रेस के दोनों खेमों में करीब 40 से ज्यादा दावेदार हैं। सचिन पायलट गुट अपने लिए जितने मंत्री चाह रहा है, उस पर पहले मुख्यमंत्री गहलोत तैयार नहीं थे। मंत्रिमंडल विस्तार में देरी के पीछे गहलोत का सहमत नहीं होना ही माना जा रहा है। अशोक गहलोत पायलट कैंप को उसके विधायकों के हिसाब से ही मंत्री बनाने के फार्मूला पर जोर दे रहे हैं, जबकि पायलट ग्रुप पहले से ज्यादा मंत्री बनाने की मांग कर रहा है।

    पायलट से मंथन, गहलोत से चर्चा आज होगी
    मंत्रिमंडल विस्तार के लिए एक बार पायलट से मंथन हो चुका है अब अंतिम चर्चा गहलोत से आज हो सकती है। मंत्रिमंडल विस्तार में दोनों गुटों के विधायकों को समयोजित करने के साथ—साथ भौगोलिक और जातिगत समीकरणों पर भी जोर दिया जाएगा। ताकि सभी संभागों और जातिगत नेताओं को संतुष्ट किया जा सके। मंत्रिमंडल विस्तार इसी माह के अंत तक या अगस्त के पहले सप्ताह में हो सकता है।

    वेणुगोपाल आज आएंगे जयपुर
    सूत्रों का कहना है कि कुछ मंत्रियों को हटाने और भौगोलिक व जातिगत समीकरणों के अनुसार नए मंत्री बनाने को लेकर राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से अंतिम दौर की चर्चा करने के लिए शनिवार शाम को आना बताया जा रहा है। प्रभारी अजय माकन मुख्यमंत्री गहलोत और सचिन पायलट से पहले ही अलग-अलग लंबी वार्ता कर चुके हैं। इस चर्चा में सामने आए नामों को ही अंतिम रूप देने के लिए वेणुगोपाल जयपुर आ रहे हैं। ऐसे में अब मुख्यमंत्री संभवत: दिल्ली नहीं जाएंगे। वेणुगोपाल की मुख्यमंत्री से शनिवार रात को लंबी चर्चा होगी।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here