आज शाम से अनिश्चित काल के लिए 108 और 104 सेवा बंद, एम्बुलेंस कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर

    0
    448

    जयपुर। राजस्थान एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन ने एक बार फिर एंबुलेंस सेवाएं बंद करने का ऐलान कर दिया है। यूनियन ने मंगलवार शाम आठ बजे से प्रदेशभर में 108 और 104 एम्बुलेंस का संचालन बंद करनी की घोषणा की है। एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि एंबुलेंस कर्मचारी काफी समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार से झूठे आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। यूनियन द्वारा अपनी लंबित मांगो का समाधान नही होने और सरकार को आज तक दिए गए अल्टीमैटम की समय सीमा समाप्त होने पर कल से राजस्थान मे एंबुलेंस सेवाएं बंद कर दी जाएगी।

    23 फरवरी को बंद कर दी जएगी एंबुलेंस सेवा
    शेखावत ने बताया कि 12 फरवरी को एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों की सिद्धार्थ होटल अजमेर रोड पर बैठक की गई जिसमें तय किया गया था कि 22 फरवरी तक कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 23 फरवरी को पूरे प्रदेश में एंबुलेंस सेवा बंद कर दी जाएगी जिसके लिए मिशन निदेशक को चेतावनी पत्र भी दिया गया था व उसके बाद लगातार मिशन निदेशक नरेश कुमार ठकराल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से यूनियन के पदाधिकारी बैठक करते रहे लेकिन एंबुलेंस कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं हुआ।

    प्रदेशभर में कर्मचारी देंगे धरना
    शेखावत ने बताया कि कर्मचारियों का 20 फीसदी बढ़ा हुआ वेतन का एरियर दिलवाने व 8 घंटे कार्य समय लागू करवाने की मांगों को लेकर 23 फरवरी शाम 8 बजे से पूरे प्रदेश में एंबुलेंस सेवा अनिश्चित काल के लिए बंद रहेगी। 24 फरवरी सुबह 22 गोदाम पेट्रोल पंप के पास प्रदेशभर के कर्मचारी धरना देंगे। जब तक मांगे पूरी नहीं होती तब तक एंबुलेंस सेवा प्रदेशभर में बंद रहेगी।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here